डीएसपी मर्डर केस: दो आरोपी सीबीआई की हिरासत में

इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने डीएसपी जियाउल हक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की थी। सीबीआी की टीम घटना के दौरान मारे गए प्रधान नन्हे यादव के परिजनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले सीबीआई ने डीएसपी हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी गुड्डू और राजीव की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने मान लिया। इन दोनों को पहले ही यूपी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।
वहीं जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद सीबीआई की जांच से संतुष्ट हैं। अभी तक अखिलेश सरकार की विश्वश्वसनीयता पर सवाल उठा रही परवीन के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे है। परवीन के मुताबिक सीबीआई ने उनसे संपर्क साधा है और वो किसी भी समय बयान लेने आ सकती है। वहीं इस मामले में अब तक बचते आ रहे यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर किसी भी वक्त गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। सीबीआई उनके खिलाफ सबूतों को आधार मानकर जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है।
गौरतलब है कि कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की पत्नी ने सपा नेता रधुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद राजा भैया ने अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे लिया। अब माना जा रहा है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई राजा भैया ने इस हत्या मामले में जल्द पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications