तीर्थ पर आना था तो यात्री बनकर आते पाक पीएम: भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को तीर्थ यात्रा के लिए आना था तो यात्री बनकर आते, मेहमान बन कर नही। पत्रकारों द्वारा यूपी सरकार के एक वर्ष के काम काज पर पूछे गये सवाल में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कहीं नजर नही आ रही है, जितने कम समय में अखिलेश यादव बेनकाब हो गये इतनी जल्दी किसी मुख्यमंत्री की विफलता की पोल नही खुली थी। लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में चारो ओर हिंसा का तांडव शुरू हो गया है। मुस्लिम तुष्टिकरण चरम सीमा पार कर गयी है।












Click it and Unblock the Notifications