डॉक्टर बनना चाहती थी अब पुलिस बनेगी डीएसपी की पत्नी
प्रतापगढ़/लखनऊ। प्रतापगढ़ के डीएसपी जिया-उल-हक अपनी ड्यूटी करते वक्त अपनी जान दे दी। अब उनकी पत्नी परवीन आजाद उनकी कुरबानी को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहती हैं। उन्होंने दृढ़ निश्चय किया है कि अब वो पुलिस अधिकारी बनकर व्यवस्था से लड़ेंगी। खास बात यह है कि पति की मौत से पहले यही परवीन डॉक्टर बनना चाहती थीं।
जी हां परवीन आजाद शादी के बाद भी मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। उनका सपना था कि वो डॉक्टर बनें, लेकिन प्रदेश में बढ़ते अपराध ने उनके जीवन में नया मोड़ ला दिया है। जिस व्यवस्था का वो शिकार हुई हैं, अब वो उसी को दुरुस्त करने के मकसद से जीवन में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डीएसपी के पद की ही मांग भी की है।

मुख्यमंत्री से जुड़े कुछ अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अखिलेश जल्द ही मृतक आश्रित कोटे से परवीन को नौकरी देंगे। रही बात डीएसपी के पद की तो यह सीएम के अधिकार क्षेत्र में है वो यह पोस्ट दे सकते हैं।
उधर पति को तीन गोली लगने का जो दावा परवीन कर रही थीं, उससे अब वो पीछे हट गई हैं। उनका कहना है कि अब वो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसपी की मौत ज्यादा खून बह जाने की वजह से हुई।












Click it and Unblock the Notifications