राजा भैया की हिफाजत कर रही है सपा सरकार: मायावती

Mayawati
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री राजा भैया को बचा रही है। मायावती ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार राजा भैया की हिफाजत कर रही है, वरना उन्हें अब तक गिरफ्तार कर लिया गया होता। मायावती ने कहा कि अखिलेश सरकार में अपराध का ग्राफ आसमान छू रहा है इसलिये उन्‍हें चाहिए कि वो मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दें।

मालूम हो कि मंगलवार को मायावती ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सपा मुखिया मुलायम सिंह उत्‍तर प्रदेश तो ठीक से चला नहीं पा रहे हैं और देश चलाने का सपना देख रहे हैं। मायावती के इस बयान के बाद पलटवार करते हुए मुलायम सिंह ने कहा था कि मायावती अपने गिरेवां में झांक कर देखें। उन्‍होंने मुहाबरे का प्रयोग करते हुए कहा था कि 'सूप हंसे तो हंसे चल‍ली भी हंसे जिसमें 72 छेद'। उल्लेखनीय है कि कुंडा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिसके बाद उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

बीते शनिवार को उग्र भीड़ ने हक की हत्या कर दी थी। लेकिन हक की पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए राजा भैया को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। जिलाउल हक हत्याकांड के मामले में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम आने के बाद उनकी गिरफ्तारी करवाने से कतरा रही उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच का आदेश केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को देने के बाद अब इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। राजा भैया की गिरफ्तारी को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। राजा भैया के खिलाफ सीओ की पत्नी द्वारा हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कराने के दो दिन बाद भी अब तक न तो उनकी गिरफ्तारी हुई और न ही उनसे पूछताछ की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+