अखिलेश कराएंगे राजा भैया के खिलाफ सीबीआई जांच
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद डीएसपी जिया उल हक की पत्नी और उनके परिवार वालों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर राजा भैया इस मामले में दोषी साबित हुए तो उनकी गिरफ्तारी होगी।डीएसपी के पैतृक गांव पहुंचे अखिलेश यादव ने मामले के निष्पक्ष डांच के अलावा परिवार को 25-25 लाख रुपये का चेक मुआवजे के तौर पर सौंपा। मुआवजे के साथ-साथ अखिलेश यादव ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया।
गौरतलब है कि इससे पहले जब अखिलेश कुंडा में मारे गए डीएसपी के गांव पहुंचे थे तो वहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। लोगों ने सीएम अखिलेश यादव का विरोध करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएम अखिलेश यादव और यूपरू सरकार के मंत्री आजम खान मृतक डीएसपी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने उनके पैतृक गांव पहुंचे थे। इससे पहले विधान सभा में विपक्षी पार्टियों के हंगामें के बाद सीएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था और कहा था कि जो भी लोग इस त्याकांड के लिए दोषी होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications