मोदी के पीएम बनने के खिलाफ नहीं हैं मुसलमान: वस्तानवी
अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर मुस्लिमों में सहमति बनती दिख रही है। गुजरात के वेलफेयर ट्रस्ट में आये दारूल उलूम देवबंद के पूर्व कुलपति गुलाम मोहम्मद वस्तानवी ने मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के संबंध में कहा है कि पिछले कुद वर्षों में भाजपा की मुस्लिमों के प्रति सोंच बदली है। ऐसे में अगर मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है तो मुस्लिमों को कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होने कहा कि गुजरात में भाजपा की दस वर्षों से सरकार है। भाजपा सरकार अगर मुस्लिमों के लिए काम करेगी तो मोदी को नकारने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। इसके अलावा अभी कुछ समय पहले ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने भी मोदी के बारे में मुसलमानों की सोच में हो रहे बदलाव के बारे में कहा था। उन्होने यह भी कहा था कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 में मुसलमानों ने भी मोदी के पक्ष में वोट डाले। हालांकि इसके पहले दिये गये अपने बयान में मदनी ने कहा था कि गुजरात में मोदी की जीत का कारण लोगों के पास और कोई विकल्प न होना है।
वस्तानवी यहां एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आये थे जहां 165 मुस्लिम जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधे। मोदी के समर्थन में दिये गये उनके इस बयान से मोदी के पीएम पद की दावेदारी को लेकर बहस और तेज हो गयी है। हालांकि अभी भी कोई भी इस संबंध में साफ-साफ बयान देने से बच रहा है।













Click it and Unblock the Notifications