देश का डीएनए है कांग्रेस: राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। जहां वो अपनी पार्टी के अंदर चल रहे मनमुटाव को दूर करने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को मुंबई पहुंच कर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में मीटिंग की।

कमरे के अंदर किन-किन बातों पर चर्चा हुई इस बारे में तो पता नहीं चल पाया है लेकिन मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि कांग्रेस देश के डीएनए की तरह है। मैं सभी पार्टी सदस्यों से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उपाय अमल में लाने की अपील करता हूं।

आपको बता दें कि इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश समेत कई दिग्गज नेता सभा में मौजूद थे। हमेशा की तरह मीडिया से दूर रहने वाले कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने सभा में कहा कि वो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत खुश हैं।

राजनीतिक पंडितों की माने तो राहुल गांधी इस समय अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। राहुल इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठकें कर रहे हैं ताकि उनकी पार्टी में कोई कमी ना रहे। राहुल का मिशन आगामी लोकसभा चुनाव है जो कि वो हर दम पर जीतना चाहते हैं। इसलिए वो अपनी आर्मी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+