महाकुंभ 2013: खादी ग्रामोद्योग को 5 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा
इलाहाबाद। महाकुंभ मेले में पिछले 45 दिन से चल रहे खादी मेले का समापन हो गया है। मेले में खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग उत्पादित वस्तुओं की बिक्री से 5 करोड़ 80 लाख रूपये का मुनाफा हुआ हैं।
कुंभ क्षेत्र में ये खादी मेला उत्तर प्रदेश खादी एवं अखिल भारतीय ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
खादी ग्रामोद्योग के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक एस़ विजय ने खादी मेले के समापन के मौके पर बताया कि मेला क्षेत्र में उड़ीसा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नागालैंड एवं उत्तराखंड से आए खादी विक्रेताओं के अच्छे प्रदर्शन करने की वजह से ही मुनाफा हुआ हैं।
उन्होंने बताया कि खादी के कपड़ों की बिक्री से 3 करोड़ 85 लाख और ग्रामोद्योग उत्पादित वस्तुओं की बिक्री से एक करोड़ 93 लाख 86 हजार रूपये का मुनाफा हुआ।
मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुंभ मेला आगामी 10 मार्च तक चलेगा। मेले में अब तक पांच शाही स्नान सम्पन्न हो चुके हैं। केवल महाशिवरात्रि का आखिरी शाही स्नान शेष बचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications