चिंदबरम के बजट से मोदी नाराज, नीतीश खुश
नई दिल्ली। गुरूवार को देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने जो बजट पेश किया है वो केवल वोट जुटाने का एक जरिया मात्र है जिसे भाजपा ने बकवास और लॉलीपॉप बताया है वहीं दूसरी ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बजट की काफी तारीफ की है।
हालांकि नीतीश कुमार ने एक दिन पहले ही कहा था कि उन्हें आम बजट से कोई आशा नहीं है लेकिन उन्होंने गुरूवार को चिदंबरम को अच्छा बजट पेश करने के लिए बधाई दी है।
नीतीश की खुशी का कारण बिहार के लिए वित्तमंत्री का विशेष राज्य का दर्जा के लिए वर्तमान मानदंड को परिवर्तन की बात कहना है, जिसे नीतीश कुमार ने सिद्धांत की जीत कही है। इसलिए वो काफी खुश है।
इस खुशी से भाजपा में हड़कंप मच गया है क्योंकि नीतीश कुमार ने पहले ही कह रखा है कि जो पार्टी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी वो उसका समर्थन कर सकते है। ऐसे में अगर नीतीश कुमार, कांग्रेस के साथ जाते हैं तो भाजपा के लिए यह मुसीबत की बात होगी।तो वहीं गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने बजट की बुराई की है। मोदी ने कहा कि इसे बकवास बजट से केवल महंगाई औऱ बेरोजगारी बढ़ेगी जिसका खामियाजा केवल आम जनता भुगतेगी।यह जनता की भावनाओं और उम्मीदों से खिलवाड़ वाला बजट है। जिसका जवाब अब चुनाव में जनता ही देगी।













Click it and Unblock the Notifications