आम बजट 2013: चिंदबरम के पिटारे से स्वास्थ्य मंत्रालय को 37 हजार करोड़
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वित्त मंत्री पी चिदंबरम केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का आखिरी बजट लोकसभा में पेश कर रहे हैं। जी हां आम जनता को इस आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। लोकसभा में अपना पिटारा खोलते हुए चिंदबरम ने राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस मिशन के लिये चिदंबरम ने 37 हजार करोड़ आवंटित किया है। चिदंबरम ने कहा है कि यह मिशन गांवों और शहरों दोनों के लिये होगा। चिदंबरम ने अपने भाषण में कहा कि आयुर्वेद एवं यूनानी को बढ़ाने के लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है।
एम्स की तरह 1,650 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाता है। मानव संसाधन मंत्रालय के लिये 8 हजार करोड़ दिया जायेगा। चिदम्बरम ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी राजनीतिक दलों और संबद्ध पक्षों से देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में आर्थिक विकास की दर आठ-नौ प्रतिशत रही थी, जिसे फिर से हासिल करना मुख्य चुनौती है। मालूम हो कि चिदम्बरम देश के लिए आठवीं बार आम बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने ऐसा पहले किया है और हम ऐसा फिर कर सकते हैं। अंतिम परिणाम जो भी हो, विकास उम्मीदों से कम है। लेकिन इसे लेकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है।"













Click it and Unblock the Notifications