Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आम बजट 2013: विस्‍तृत बजट भाषण

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम देश का आम बजट 2013 लोकसभा में पेश किया। यह बजट पूरे देश के लिए बहुत खास है। साथ ही यूपीए सरकार के लिये भी क्‍योंकि आम चुनाव से पहले यूपीए का आखिरी बजट है। चूंकि देश का आर्थिक ढांचा यहीं से निर्धारित होता है, और देश का एक-एक व्‍यक्ति का जीवन इससे जुड़ा हुआ है, इसलिये जरूर देखें अपनी भाषा में लाइव अपडेट।

महत्‍वपूर्ण खबरें-

12:45 बजे। वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम ने देश की आर्थिक मजबूती का संकल्‍प लेते हुए बजट भाषण समाप्‍त कर दिया।

12:40 बजे। सर्विस टैक्‍स

कृषि पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले संस्‍थानों पर सेवा कर नहीं लगेगा। साथ ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े

सभी एसी रेस्‍त्रां सेवा कर के दायरे में आयेंगे। अभी तक सिर्फ बार इसके दायरे में थे। 2000 वर्ग फुट से ज्‍यादा के मकानों पर सर्विस टैक्‍स घटकर 70 फीसदी हो जायेगा। अभी तक यह 75 फीसदी है।

17 लाख इकाईयां सर्विस टैक्‍स में पंजीकृत हैं, लेकिन सिर्फ 7 लाख ही टैक्‍स भरती हैं। अगर आगे आकर वो टैक्‍स भरती हैं, तो उनका ब्‍याज माफ कर दिया जायेगा। यह वॉलेंट्री स्‍कीम है।

12:39 बजे। कस्‍टम एक्‍साइज ड्यूटी

विदेशी कारों पर ड्यूटी 75 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दी गई है, जबकि विदेशी मोटरसाइकिलों पर 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी ड्यूटी कर दी गई हे। विदेश से 50 हजार तक का सामान बिना ड्यूटी के ला सकेंगे। महिलाएं विदेश से 1 लाख का सोना और पुरुष 50 हजार तक का सोना ला सकती हैं। उन पर ड्यूटी नहीं लगेगी। एसयूवी पर एक्‍साइस ड्यूटी 27 से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दी गई है।

मार्बल पर 30 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति वर्गमीटर होगी।

सिगरेट पर एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ी।

मोबाइल फोन्‍स पर एक्‍साइज ड्यूटी 1 फीसदी ड्यूटी। 2000 रुपए से अधिक के मोबाइल फोन पर 6 फीसदी रहेगी।

12:28 बजे। टैक्‍स प्रणाली

एक उभर्ती अर्थव्‍यवस्‍था विकसित देशों की टैक्‍स प्रणाली की जैसी होनी चाहिये। अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों के अनुकूल टैक्‍स रिफॉर्म लागू किये जाने का प्रस्‍ताव है। प्रत्‍यक्ष कर का मौजूदा स्‍लैब पिछले साल ही लागू हुआ है। किसी व्‍यक्तिगत आय के स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।

स्‍लैब जो है वही रहेगा, लेकिन 2 से 5 लाख रुपए तक की सालाना आय वालों को 2000 रुपए की छूट दी जायेगी। यह फायदा 5 लाख से ज्‍यादा आय वालों को नहीं मिलेगा। 1 करोड़ से ज्‍यादा आय वालों को 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा। देशी व विदेशी कंपनियों पर सरचार्ज 5 से बढ़कर 10 फीसदी लगेगा।

यह जो सरचार्ज है वो सिर्फ 2013-14 के लिये है। आगे लागू नहीं होगा। जो ज्‍यादा कमा रहे हैं वो ज्‍यादा टैक्‍स देंगे। शिक्षा पर 3 फीसदी का कर जारी रहेगा। 25 लाख तक के घर पर होम लोन लेने वालों को 1 लाख रुपए की अतिरिक्‍त छूट मिलेगी। यानी ढाई लाख तक के ब्‍याज तक की छूट मिलेगी। जीवन बीमा प्रीमियर दर 5 फीसदी बढ़ेगी। केंद्र व राज्‍य सरकारों के बॉन्‍ड में निवेश पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। राष्‍ट्रीय बाल निधि पर निवेश करने पर 100 फीसदी छूट मिलेगी।

कमोडटी ट्रांसैक्‍शन पर भी टैक्‍स लगाया जायेगा। 50 लाख से ज्‍यादा की संपत्ति पर 1 प्रतिशत टीडीएस कटैगा।

कर प्रणाली के प्रबंधन में कई नये प्रस्‍ताव रखे जा रहे हैं। उसके लिये नई घोषणाएं हैं। कोलकाता में टैक्‍स पे यूनिट खोली जायेगी। स्‍टैंडिंग कमेटी ऑफ फिनांस डीटीसी बिल लाने का सुझाव दे चुकी है।

12:13 बजे। बजट अनुमान 2013-14 में 5 लाख 55 हजार करोड़ का खर्च हुआ 2012-13 में। राजको‍षीय घाटा 5.2 फीसदी रहा। हमारा लक्ष्‍य 5.3 फीसदी का था। अगले वित्‍तीय वर्ष में यह 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है।

12:10 बजे। मैं तीन मुख्‍य चेहरों पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहूंगा।
पहला- महिला का- खिलाड़ी, बालिका, मां, बहन सभी इसमें आती हैं
दूसरा- युवा हमारी आकाक्षाओं का चेहरा
तीसरा- गरीब का चेहरा, जो सरकार की ओर देखता है मदद के लिये।
इन तीनों के लिये मैं एक वचन देता हूं, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्‍मेदारी है, शिक्षा के लिये कार्य के लिये या सेवाएं प्रदान करने के लिये जब घर से बाहर महिलाएं निकल रही हैं, तो उन पर हमला हो रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं। कई ऐसे कदम उठा रहे हैं, कई उठाये जायेंगे। कई एनजीओ इसमें शामिल हैं। उन्‍हें समर्थन देना हमारा कर्तव्‍य है।
निर्भय निधि कहा जा रहा है। इसके लिये एक हजार करोड़ की निधि का प्रस्‍ताव।

12:08 बजे। डाक घरों को सूचना प्रौद्योगिक से जोड़ा जायेगा। उनके आधुनिकी करण के लिये आवंटन बढ़ाया जा रहा है। डाक घर भी बैंक की तरह काम कर सकेंगे।

12:07 बजे। महत्‍वपूर्ण संस्‍थानों में एएमयू के लिये 100 करोड़, बीएचयू के लिये 100 करोड़ टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के लिये 100 करोड़, इंटैक के लिये 100 करोड़। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍पोर्ट्स कोचिंग संस्‍थान पटियाला में बनाया जायेगा।

12:05 बजे। रक्षा क्षेत्र के लिये 2 लाख 6 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। जिसमें पूंजीगत खर्च 86 हजार करोड़ होगा।
स्‍पेस साइंस के लिये 5615 करोड़ रुपए
परमाणु ऊर्जा के लिये 5880 करोड़ रुपए।

12:04 बजे। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान नीति के लिये 11 हजार करोड़ रुपए का आवंटन, 1 हजार करोड़ कुछ खास क्षेत्रों के लिये। कौन सा इलाका पिछड़ा है, उनके मापदंडों में विस्‍तार किया जायेगा। और प्रति व्‍यक्ति आये कितनी है, यह भी शामिल किया जायेगा, कि वो जिला पिछड़ा है या नहीं।

12:03 बजे। अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये चाहे वो कोई भी विकल्‍प हो, उसके लिये बजट में आवंटन बढ़ाया जायेगा।

12:02 बजे। कचरे से ऊर्जा बनाने के संयंत्रों को बढ़ावा दिया जायेगा।

12 बजे। एफडीआई की नई परिभाषा- 10 फीसदी से कम वाली कंपनियों के निवेश को एफआईआई माना जायेगा। वहीं 10 फीसदी से ज्‍यादा वालों को एफडीआई। और उन पर एफडीआई के नियम लागू होंगे।

11:57 बजे। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के अंतर्गत बैंकों में बीमा पॉलिसी मिल सकेगी। टीचरों नर्सों का ग्रुप इंश्‍योरेंस होगा। रिक्‍शा चालकों, ऑटो टैक्‍सी चालकों, आदि को भी राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के दायरे में लाया जा सकेगा।

11:56 बजे। बैंक भी अब इंश्‍योरेंस के एजेंट हो सकेंगे। साथ ही 10 हजार से ज्‍यादा आबादी वाले कस्‍बों में कम से कम एक एलआईसी का दफ्तर होगा। जल्‍द से जल्‍द बीमा के क्‍लेम का निपटारा हो सके, इसकी कोशिश की जाएगी।

11:55 बजे। ग्रामीण क्षेत्र के आवासों के लिये पिछले बजट में 4 हजार करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव था, अब ग्रामीण आवास कोष के लिये 6 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया जाता है। 2000 करोड़ रुपए शहरी आवास कोष का प्रस्‍ताव रखा जाता है।

11:53 बजे। महिलाओं के लिये पहला सरकारी बैंक खोलने की घोषणा करता हूं, जिसके लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है। अक्‍टूबर 2014 तक खुल जायेगा।

11:52 बजे। 13 मार्च 2014 तक सभी सरकारी बैंकों की सभी शाखाओं में एक एटीएम होगा। इसके लिये 14 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्‍त धन राशि रखी जाती है।

11:51 बजे। सरकारी बैंकों के लिये वित्‍तपोषण जरूरी है। 12517 करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है, ताकि सरकारी बैंकों की वित्‍तीय हालत में सुधार हो सके।

11:48 बजे। टेक्‍स्‍टाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिये टेक्‍सटाइल पार्क बनाये जायेंगे। हथकर्घा क्षेत्र संकट में है, उसे बढ़ावा देने के लिये सस्‍ते ब्‍याज पर ऋण के लिये आवंटन बढ़ाया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग में ग्‍यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत कई कार्यक्रम चलाये गये। 850 करोड़ रुपए इसके लिये आवंटित किया जा रहा है। बुनकरों को 6 प्रतिशत की दर पर ब्‍याज दिया जायेगा।

11:46 बजे। सभी को भोजन के लिये 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया गया है।

11:45 बजे। लघु इकाईयों को बढ़ावा दिया जायेगा। उनको प्रात्‍साहन दिया जायेगा, क्‍योंकि वो रोजगार देती हैं।

11:43 बजे। आम लोगों से जुड़ी बचत

में थेड़ी कमी आयी है। लोगों को सोने की जगह अन्‍य चीजों पर निवेश करना होगा। म्‍यूचुअल फंड, राजीव गांधी इक्विटी सेविंग के तहत अब 12 लाख सालाना आये निवेश करने पर 3 साल के लिये उसका फायदा मिल सकेगा। राजीव गांधी इक्विटी स्‍कीम में निवेश करने वालों को बढ़ावा दिया जायेगा।

25 लाख रुपए तक का होम लोने लेने वालों को 1 लाख रुपए की अतिरिक्‍त छूट मिलेगी, यदि उनका यह पहला होम लोन होगा तभी छूट मिलेगी।

दिल्‍ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर योजना ने प्रगति की है। जापान के साथ मिलकर चेन्‍नई-बैंगलोर औद्योगिक कॉरिडोर पर काम चल रहा है। उसके बाद बैंगलोर मुंबई औद्योगिक कॉरिडार होगा। लद्दाख क्षेत्र को नॉर्दन ग्रिड में शामिल करने के लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किये जाते हैं। दो नये बंदरगाह बनाये जायेंगे। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में नये और तमिल नाडु में बंदरगाह का विस्‍तार होगा।

छठा राष्‍ट्रीय जलमार्ग वे घोषित किया जाने के लिये एक विधेयक लाया जायेगा। तेल और गैस नीति की समीक्षा की जायेगी।

11:37 बजे। तेल गैस ऊर्जा, निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा दिया जायेगा। 2013 से 2015 के बीच अगर कोई कंपनी 100 करोड़ या उससे अधिक रुपए प्‍लांट लगाने के लिये निवेश करती है तो पंद्रह प्रतिशत सरकार देगी। राष्‍ट्रीय इलेर्क्‍टॉनिक नीति के अंतर्गत इलेक्‍ट्रॉनिक उत्‍पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जायेगा।

11:36 बजे। गुजरात, यूपी, राजस्‍थान के लिये सड़क परियोजनाओं के लिये भी बजट बढ़ाया जा रहा है।

11:35 बजे। राज्‍यों की पंचायतों से सलाह मश्‍वरा कर के कोल्‍ड स्‍टोरेज भंडारण को बढ़ावा दिया जायेगा।

11:33 बजे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिये विदेशी निवेश की जरूरत है। पिछले दो साल में टैक्‍स फ्री बॉन्‍ड कई संस्‍थानों को जारी करने की इजाजत दी गई थी। अब इसे बढ़ाने का फैसला किया गया हे। 50 हजार करोड़ के टैक्‍स फ्री बॉन्‍ड जारी करने का प्रावधान रखा गया है।

11:25 बजे। कृषि क्षेत्र

कुल खाद्य उत्‍पादन 250 मिलियन टन से ऊपर रहने की उम्‍मीद है। किसानों को समर्थन मूल्‍य बढ़ाकर दिया गया है, उसका नतीजा यह है कि किसानों ने भी उत्‍पादन बढ़ाया है। कृषि मंत्रालय को आवंटन इस साल 22 फीसदी बढ़ाकर। किसानों को कर्ज के लिये 7 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया जा रहा है।
पूर्वी भारत के राज्‍यों में हरित क्रांति सफल रही है। हरित क्रांति के लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित करते हैं। बाकी राज्‍यों के लिये जहां पहले हरित क्रांति आयी थी वहां के लिये 500 करोड़ आवंटित किये जाते हैं।

राष्‍ट्रीय कृषि विकास योजना के लिये हम आवंटन बढ़ा रहे हैं जो 2250 करोड़ रुपए होगा। छोटे किसानों के लिये सिंचाई अहम है। उसके लिये बजट बढ़ाया जोयगा।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर पायलट कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिसमें ज्‍यादा पोषक तत्‍व वाली फसलों को बढ़ावा दिया जायेगा। अलग-अलग जिलों में यह जल्‍द ही लॉन्‍च होगी।

नारियल के उत्‍पादन को बढ़ाने के लिये पायलट स्‍कीम पूरे केरल राज्‍य में लायी जायेगी, जिसके लिये 75 हजार करोड़ रुपए। बाजरा, मक्‍का के उत्‍पादन के लिये हम आवंटन कर रहे हैं।

11:24 बजे। शहरी विकास के लिये

जेएनयूआरएम के लिये 14,800 करोड़ रुपए। इस पैसे से 10 हजार बसें खरीदी जायेंगी, जो खास तौर से पहाड़ी क्षेत्रों के लिये होंगी।

11:23 बजे। ग्रामीण विकास में जोर दिया जायेगा।

मनरेगा के लिये 33 हजार करोड़, इंदिरा आवास योजना के लिये 15 हजार करोड़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है उसे विस्‍तार दिया जायेगा। इसे उन राज्‍यों में भी लाया जोयगा, जहां अभी तक नहीं आया है। अलग-अलग राज्‍यों में कहां-कहां यह लागू होगा यह मंत्रालय बतायेगा।

11:20 बजे। महिलाओं एवं बच्‍चों के कुपोषण को कम करने के लिये 300 करोड़ रुपए। मातृत्‍व एवं बाल कुपोषण शर्म की बात है। कुपोषण से निपटने के लिये जो खास कार्यक्रम हैं उनके लिये आवंटन बढ़ाया जा रहा है।

11:20 बजे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये छात्रवृत्तियों के लिये 5284 करोड़
मानव संसाधन के लिये 65,867 करोड़ रुपए,
नालंदा विश्‍वविद्यालय को बनाने का काम जारी है। उसके लिये भी विशेष प्रस्‍ताव है।

मिड डे मील के लिये 13215 करोड़

11:15 बजे। नये राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन की शुरुआत की जायेगी जिसके लिये 39 हजार करोड़ आवंटित किये जाते हैं। इसमें ग्रामीण एवं शहरी स्‍वास्‍थ्‍य मिशन होंगे।

आयुर्वेद एवं यूनानी को बढ़ाने के लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है। एम्‍स की तरह 1,650 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाता है। मानव संसाधन मंत्रालय के लिये 8हजार करोड़ दिया जायेगा। सर्व शिक्षा के लिये 27800 करोड़ रुपए।

11:14 बजे। महिलाओं और बच्‍चों के लिये 200 करोड़ रुपए अतिरिक्‍त दिया जायेगा। अल्‍पसंख्‍यकों के लिये बजट का आवंटन 12 फीसदी बढ़ा दिया गया है।

11:14 बजे। अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिये 24 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जा रहा है।

11:12 बजे। हमने सभी मंत्रालयों को पर्याप्‍त धन मुहैया कराया। लेकिन अब उन्‍हें बताना होगा कि पैसा कहां खर्च किया। हमें युवाओं के लिये नये अवसर पैदा करने पर काम करना है। रोजगार के सृजन करना जरूरी है।

11:11 बजे। अब हमें सामाजिक पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये नीतियों के क्रियान्‍वयन पर ध्‍यान देंगे।

11:10 बजे। सरकार अगर खर्च करती है तो मांग बढ़ती है, हम यह प्रयास करेंगे कि आपूर्ति ज्‍यादा से ज्‍यादा की जा सके। कड़वी दवाओं के घूंट हमने पिये हैं, लेकिन अब उनके अच्‍छे परिणाम दिख रहे हैं। जिस जमीन को हम खो चुके थे, अब उसमें से कुछ वापस मिलती नजर आ रही है।

11:08 बजे। कच्‍चे तेल की वजह चालू खाता घाटा लगातार बना हुआ है। इस घाटे को कम करने के लिये साढ़े सात हजार करोड़ डॉलर की जरूरत पड़ेगी। आज हमारे पास विदेशी निवेश के स्‍वागत या विरोध करने का विकल्‍प नहीं है। हमें विदेशी निवेश का स्‍वागत ही करना होगा। विकास की निरंतरता भी जरूरी है। सिर्फ आर्थिक ही नहीं पर्यावरण की दृष्टि से भी। महंगाई बनी हुई है और ऐसे में आपूर्ति और डिमांड का बना रहना भी जरूरी है।

11:04 बजे। ग्‍यारहवीं पंचवर्षीय योजना में यूपीए के कार्यकाल में विकास दर 8 फीसदी से अधिक रही, जो अब तक की सबसे ज्‍यादा थी। यूपीए सरकार समावेशी विकास में दृढ़ विश्‍वास रखती है। यह बजट भी उसी दिशा में होगा। बजट का मकसद और वित्‍तमंत्री का जो काम है, वो अर्थव्‍यवस्‍था में ऐसी जगह बनाना है। निवेश में कमी, विदेशी निवेश में कर्मी समेत कई आर्थिक चुनोतियां बनी हुई हैं। मैं इन सभी चुनौतियों पर रौशनी डालने की कोशिश करूंगा। सितंबर 2012 में हमने विजय केलकर समिति की रिपोर्ट को स्‍वीकार किया। जिसके अंतर्गत राजकोश का घाटा कम करने की कोशिश की जायेगी।

11:03 बजे। उन्‍होंने कहा हम वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। वैश्विक बाजार में जब कोई परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभव हम पर भी पड़ता है। जो भी विकास दर हो, वो भारत की क्षमता से कम ही होगी। निराशा का कोई कारण नहीं है। अभी भी दुनिया के कई बड़े देश चीन और इंडोनेशिया जैसे देश भारत से तेज गति से बढ़ रहे हैं।

11 बजे। चिदंबरम ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

10:50 बजे। आम बजट 3013 को मंजूरी मिल गई है और उसी के साथ कैबिनेट की बैठक खत्‍म हुई।

10:20 बजे। कैबिनेट की एक बैठक शुरू हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी जा रही है।

10:00 बजे। चिदंबरम संसद भवन पहुंचे और गेट नंबर एक पर उन्‍होने मुस्‍कुराते हुए बजट का पिटारा दिखाया।

9:56 बजे। चिदंबरम राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करने रायसीना हिल्‍स पहुंचे। माना जा रहा है कि यह बजट लोकलुभावन होगा।

9:45 बजे। वित्‍तमंत्री ने यहां प्रधानमंत्री व अन्‍य यूपीए सांसदों से मुलाकात की।

सुबह 9:30 बजे। वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम संसद भवन के लिये घर से निकले। चिदंबरम 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+