वोट बैंक के लिये आतंकियों को क्लिन चिट देने के फिराक में सपा: भाजपा

बाजपेयी ने कहा कि केवल वोट बैंक के लालच में किसी को निर्दोष बताने के बजाय बेहतर होता कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं के मामले में लंबित मुकदमों की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में करवाती। बाजपेयी ने कहा राजनीतिक आधार पर किसी को क्लीन चिट नहीं देना चाहिए बल्कि न्यायालय को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य में अनाचार दुराचार व अपराध की घटनाएं बढ़ी है हत्या लूट व डकैती की वारदातें सरेआम अंजाम दी जा रही है।
राजधानी लखनऊ के नागरिक भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जनता को शिक्षा सुरक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा पाने में असफल साबित हुई सपा सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण के सहारे लोकसभा चुनावों में जीत हांसिल करने का सपना देख रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रंगनाथ मिश्र कमेटी और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंनें कहा कि उत्तर प्रदेश में रंगनाथ मिश्र और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की सपा सरकार की कोशिशों का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।












Click it and Unblock the Notifications