किसने पेश किया था पहला रेलवे बजट?

देश के रेल बजट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पूरा देश यह जानने के लिये बेकरार है कि आखिर रेल मंत्री पवन बंसल की एक्‍सप्रेस क्‍या सौगातें लेकर आ रहे हैं। जरा सोचिये तब क्‍या हुआ होगा, जब पहला रेल बजट पेश हुआ होगा? न ट्विटर, न फेसबुक, न टीवी और न इंटरनेट। सिर्फ रेडियो और उस पर भी लाइव टेलीकास्‍ट नहीं। बात उस जमाने की आ ही गई है, तो हम आपको रेल बजट से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्‍यों से रू-ब-रू कराते हैं।

सबसे पला यह कि देश का पहला रेल बजट वर्ष 1948 में तत्‍कालीन रेल मंत्री एवं वित्‍तमंत्री जॉन मथाई ने पेश किया था। मथाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से अर्थशास्‍त्र में ग्रेजुएट थे। वे 1922 से 1925 तक मद्रास विश्‍वविद्यालय में पार्ट टाइम प्रोफेसर भी थे। उन्‍होंने देश के दो बजट पेश किये और फिर 1950 में इस्‍तीफा दे दिया, क्‍योंकि उस दौरान प्‍लानिंग कमीशन का दबाव बढ़ गया था।

आपको बताना चाहेंगे कि जॉन मथाई ही 1955 में स्‍थापित स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के पहले चेयरमैन भी बने। 1955 से 1957 तक वो मुंबई विश्‍वविद्यालय के वाइस चांसलर बने और फिर केरल विश्‍वविद्यालय के पहले वाइस चांसलर। एक और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य जो पहले रेल मंत्री के परिवार से जुड़ा है। वो यह कि उनके बेटे रवि जॉन मथाई ने भारतीय प्रबंध संस्‍थान अहमदाबाद की स्‍थापना की। और पहले निर्देशक भी बने। जॉन मथाई को आगे चलकर पद्मविभूषण से भी नवाज़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+