आतंकी साये में दिल्ली, लावारिस बैग में मिला बम, डिफ्यूज

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध बैग की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। मौके पर एनएसजी की टीम भी पहुंच गई जिसने पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर ये लावारिश बैग को यहां पर कौन रखकर फरार हो गया। पिछले हफ्ते में हैदराबाद में हुए बम धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां बिल्कुल सतर्क हो गई है। अभी-अभी जानकारी आ रही है कि बम स्कावयड ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। पूरे शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
अभी-अभी यह भी खबर मिली है कि दिल्ली के ही पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के मार्केट में ही एक संदिग्ध बैग बरामद किया गया है जिसे मोटरसाइकिल पर रखा गया था। हालांकि जानकारी है कि उस बैग में विस्फोटक नहीं मिला है। मोटरसाइकिल पर राजस्थान का नंबर था। पुलिस टीम जांच में जुड़ गई है और मोटरसाकिल को सीज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए अलर्ट रहने की हिदायत दी है। खुफिया विभाग के अनुसार अगला टार्गेट दिल्ली, मुंबई या कोयंबटूर बन सकते हैं। खुफिया विभाग ने यह जानकारी दी है कि खूंखार आतंकी दिल्ली में मौजूद हैं और वो कभी भी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। मालूम हो कि बीते 21 फरवरी को हैदराबाद में सिलसिलेवार दो बम धमाके हुए थे। इस हादसे में 22 लोगों की मौत जबकि 170 लोग जख्मी हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications