हैदराबाद धमाके- आडवाणी डॉक्‍टर तो एलर्जी है पाक

नई दिल्‍ली (वनइंडिया)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी इस समय उस डॉक्‍टर के समान हैं, जिसे जब कोई रोग समझ नहीं आता है, तो वो यह कह देता कि एलर्जी है। इस एलर्जी का नाम है पाकिस्‍तान। हैदराबाद में हुए बम धमाकों के लिये आडवाणी ने पाकिस्‍तान को जिम्‍मेदार ठहराया है। जबकि सच पूछिए तो इसके अधिकांश तार हैदराबाद में ही फलफूल रहे टेरर कैप्‍सूल्‍स से जुड़े हैं।

हम यहां आडवाणी को बलत नहीं ठहराना चाहते हैं, लेकिन यह भारत में अब ट्रेंड बन चुका है। कोई भी छोटी-बड़ी आतंकी घटना होती है, तो सभी नेता सीधे पाकिस्‍तान को कोसना शुरू कर देते हैं। वही काम आडवाणी ने किया। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान पिछले कई दशकों से भारत से कोई लड़ाई नहीं जीत पाया है। इसलिये वो छुपकर हमला कर रहा है। हम यहां एक बार फिर कहना चाहेंगे कि जब तक स्‍थानीय लोगों का सहयोग नहीं हो तब तक पाकिस्‍तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता।

LK Advani

आडवाणी ने अपने बयान में आगे कहा कि हैदराबाद धमाकों की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को इस्‍तीफा दे देना चाहिये। हमारा सवाल यह है कि क्‍या इस्‍तीफा देने से देश के अंदर पनप रहा आतंक खत्‍म हो जायेगा। किसी को पद से हटाने से ज्‍यादा जरूरत आतंकवाद की उन जड़ों तक पहुंचने की है, जो खुद हैदराबाद के अंदर घर बना चुकी हैं। यह काम हमारी खुफिया एजेंसियों का है और फिर चाहे मुख्‍यमंत्री रेड्डी हों या जगन कोई फर्क नहीं पड़ता।

आडवाणी ने कहा कि पाकिस्‍तान को अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज मुशर्रफ की मुलाकात में किया गया वादा याद रखना चाहिये व उस पर कायम रहना चाहिए। वो वादा जिसमें उसने कहा था कि भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा। इसका सिर्फ एक ही जवाब है। वो यह कि अब आतंकी संगठन पाकिस्‍तान सरकार के काबू में नहीं हैं। अगर काबू में होते तो आये दिन पाक में ही बम धमाके नहीं होते। लिहाजा बेहतर होगा अगर आडवाणी जी केंद्र सरकार को अपने ही सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के सुझाव दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+