अग्निवेश का दावा- अन्ना की मौत चाहते थे केजरीवाल?

अग्निवेश ने यह दावा एक टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा, "अप्रैल 2011 में केजरीवाल अन्ना की मौत को बलिदान बनाकर आंदोलन को सफल बनाना चाहते थे, इसीलिये वो शुरू से ही अन्ना को अनशन के लिये उकसाते रहे, जबकि मैं अन्ना को अनशन पर कतई बैठाना नहीं चाहता था।" अग्निवेश ने कहा, "जब मैंने केजरीवाल से सवाल किया कि अन्ना जैसे बुजुर्ग को आमरण अनशन पर क्यों बैठा रहे हो, तो जवाब दिया कि उनके जीवन का बलिदान हो गया तो क्रांति आयेगी। उनके मरने से आंदोलन जरूर सफल हो जायेगा।"
स्वामी अग्निवेश का दावा है कि केंद्र सरकार ने जब सारी मांगें मंजूर कर लीं, फिर भी केजरीवाल लगातार अन्ना को पांच-सात दिन और अनशन पर बैठने के लिये उकसाते रहे। अग्निवेश ने कहा, "केजरीवाल को लग रहा था कि अन्ना के कंधे पर बंदूक चला सकते हैं। अन्ना की छवि का फायदा उठाकर वह लोगों के मन में अच्छी छवि बना लेंगे। इसी लिये अन्ना को पुणे से जंतर-मंतर तक लाया गया।"
अग्निवेश ने कहा, "मैंने कहा कि अब अन्ना का अनशन तुड़वा देना चाहिये, तो केजरीवाल और किरण बेदी को मेरी बात बुरी लगी थी। हालांकि प्रशांत भूषण और शांति भूषण मुझसे सहमत थे।" क्या आप अग्निवेश की इन बातों पर भरोसा करते हैं। कमेंट जरूर करें। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया नीचे React Now में दें।












Click it and Unblock the Notifications