अखिलेश ने किया आजम का इस्तीफा नामंजूर, तारिफों के बांधे पुल

सरकार की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर विकास मंत्री आजम खान के कार्यों की तारिफ करते हुए उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। अखिलेश के इस फैसले के बाद आजम पहले की तरह ही अपने पद पर बने रहेंगे। आजम खान की तारिफों की पुल बांधते हुए अखिलेश ने कहा कि आजम खान के चलते कुंभ मेला सुव्यवस्थित और सुचारू रुप से चल रहा है और ऐसे में कुंभ मेला आयोजन समिति से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता।
अखिलेश की इन दलीलों के बाद एक बात को तय है कि यूपी सरकार अपने पूराने चाल पर लौट आई है। भले ही प्रदेश की कमान युवा मुख्यमंत्री के हाथ में हो लेकिन उसकी डोर अभी भी मुलायम और उनके सिपे सलाहकारों के हाथ में है। अपने मंत्री की गलती को माने की बजाय उसकी तारिफ करके अखिलेश केवल उनके मनोबल को बढ़ा रहा है और हादसे से अपना और अपनी सरकार का पल्ला झाड़ रहे है। यूपी की सरकार ने इस बात से साबित कर दिया कि उन्हें हादसे में मरने वाले लोगों से कोई हमदर्दी नहीं उन्हें तो बस अपनी सरकार और अपने मंत्रियों से मतलब है। अगर ऐसा नहीं होता तो सरकार हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पीठ थपथपाने की बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती।












Click it and Unblock the Notifications