सावधान इंडिया! अफजल की मौत का बदला लेगा लश्कर

आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयवा, जैश-ए-मोहम्मद, अल बदर मुजाहिद्दीन और जमायत उल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने इस बैठक के दौरान भारत विरोधी नारे भी लगाए। आंतकियों की इस मीटिंग का आयोजन यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने किया था। पाकिस्तान की सरजमीं पर बैठे इन आंतकी संगठनों ने जम्मू और कश्मीर में जिहाद शुरू करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वो अफजल की मौत का बदला लेकर रहेंगे। इस मीटिंग के दौरान यूनाइटेड जिहाद काउंसिल ने अपने शक्ति प्रदर्शन भी किया। हाथों में राइफल लिए आंतकियोंने भारत के खिलाफ नारेबाजी की। इन आंतक के इन आकाओं ने कहा कि वो कश्मीर समेत पूरे भारत जिहाद शुरु करेंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस तरह से सार्वजनिक स्थल पर इन आंतकियों के जमा होने पर प्रतिबंधन लगा है बावजूद इसके 4 साल बाद इन आंतकवादियों ने यहां सार्वजनिक तौर पर बैठक कर भारत विरोधी नीतियां बनाई। सुरक्षा कारणों का हवाले देते हुए भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले ही संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी दे दी थी। इससे पहले गुपचुप तरीके से अफजल को फांसी देने पर पहले से ही सरकार की किरकिरी हो रही थी और अब पीएम ने भी गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा है कि अफजल के घरवालों को फांसी की सूचना देरी क्यों की गई ।












Click it and Unblock the Notifications