प्यार के त्योहार पर कारोबार पहुंचा 15 अरब के पार

प्यार के नाम पर बने इस वैलेंटाइंस डे पर प्यार करने वालें कितने रुपये खर्च करते हैं उसका भी कोई हिसाब नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन उद्योग जगत की नजर इसबर लगातार बनी होती है। अगर कारोबार की नजर से देखे तो जहां प्रेमी जोड़े इसे पूरे दिल से मनाते हैं वहीं व्यापारी तो अपने ही नजर से इस दिन को देखते हैं। गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर भारत में तकरीबन 15 अरब रुपये का कारोबार होता है। ये दावा हम नहीं कर रहे है बल्कि ये बात एक सर्वे में सामने आई है।
व्यापारिक संगठन एसोचैम द्वारा किए गए इस सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक वेलेंटाइन डे के मौके पर बड़े कॉरपोरेट सेक्टर और आईटी कंपनियों के अधिकारी 1000 रुपये से 50 हजार रुपये तक गिफ्ट में खर्च करते हैं तो वही छात्र 1000 रुपये से 10 हजार तक खर्च कर गिफ्त खरीदते है। एसोचैम ने इस सर्वें को सफल बनाने के लिए बड़े शहरों के 800 कंपनी अधिकारी, 150 शिक्षा संस्थानों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों से पूछताछ की गई है। उसके बाद यह आंकड़ें निकाले गए हैं।
एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कारोबार में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल तकरीबन 250 मिलियन का कारोबार हुआ था। जबकि बार अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा तकरीबन 15 अरब तक पहुंचेगा। इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर गिफ्ट के तौर पर रिंग, कपड़े, गहने, कार्डस, फोन की खूब बिक्री होती है, लेकिन फूलों के कारोबार को कोई छू नहीं पाता है। प्यार के इस त्यौहार पर लाल गुलाब की खास मांग होती है। लोग ऊंचे-ऊंचे दामों पर गुलाब खरीदकर उसे अपनी प्रेमिकाओं के देकर अपने प्यार का इजहार करते है। फूलों के कारोबार को अगर देखे तो केवल गुलाब के फूल ने तकरीबन 180 मिलियन का कारोबार किया था इस साल इस आंकड़े के कई गुना बढञने की उम्मीद है। क्योंकि बढ़ती मंहगाई ने सोने-चांदी और इलैक्ट्रॉनिक के दाम कई गुना बढ़ा दिए है। ऐसे में लोगों के पास फूल देकर प्यार दिखाने का अच्छा ऑपशन बचता है।












Click it and Unblock the Notifications