87 फीसदी भारतीय चाहते हैं 26/11 में यासीन मलिक के हाथ की जांच हो
संसद हमले के मुख्य साजिशकर्ता अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के बाद अनशन पर बैठे यासीन मलिक ने अब खुलकर मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के प्रति प्यार जताने लगे हैं। मलिक ने कहा- भारत सरकार जबर्दस्ती सईद को फंसा रही है। इसके जवाब में 87 फीसदी भारतीयों ने कहा है, "26/11 हमले में यासीन की भूमिका की जांच होनी चाहिये।"
वनइंडिया ने एक पोल कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया, "क्या यासीन मलिक की 26/11 हमले में भूमिका की जांच होनी चाहिये?" इस सवाल के जवाब में 87.9 प्रतिशत लोगों ने कहा हां जरूर जांच होनी चाहिये। वहीं 7.6 फीसदी लोगों ने इसकी जरूरत नहीं समझी। जबकि 4.5 फीसदी लोगों ने इस पर जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। इस पोल अभी भी जारी है।
देश की जनता की प्रक्रिया आने में कतई देर नहीं लगी, तो सरकार देर क्यों कर रही है? यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। वो भी ऐसे समय पर जब यासीन मलिक खुलकर कह रहे हैं कि सईद के साथ मंच शेयर करने का उन्हें कोई अफसोस नहीं। सरकार ने अभी तक जो बयान जारी किये हैं, सारी कार्रवाई भविष्य में करने की बात की गई है। यानी सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं।
जरा सोचिये जिस 26/11 हमले में अमेरिका के चार नागरिक मारे गये, तो उसने इस हमले में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड हेडली को धर दबोचा। वहीं भारत के 138 नागरिक मारे गये, आज भारत सरकार ने अभी तक 26/11 से जोड़कर यासीन मलिक के खिलाफ जांच की कोई भी बात नहीं कही है।
यदि आप अपना मत देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके दे सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications