कुंभ हादसे के लिए मैं नहीं मीडिया जिम्मेदार: आजम खान

एक कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने कुंभ हादसे से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा इस भगदड़ के लिए उनका विभाग जिम्मेदार नहीं है। मीडिका के ऊपर उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि हादसे के लिए पूरी गलती ब्रेकिंग न्यूज चलाने वाले न्यूज चैनलों की है। जो ब्रेकिंग न्यूज चलाकर सनसनी फैलाने फैलाते है। उन्होंने न्यूज चौनलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चैनल वाले छोटी सी बात का बतंगर बना देते है। उनके मुताबिक इन न्यूज चैनल वालों ने कुंभ में नाले में गिरने से दो लोगों की मौत की खबर को मेले में हुई भगदड़ की खबर बताकर लोगों में सनसनी फैला दी जिसके बाद भगदड़ मच गया। कहानी का प्लॉट बनाते हुए उन्होंने तो खबर की स्कवेस तक तैयार कर लोगों को बता दिया।
कुंभ मेला के पूर्व प्रभारी आजम खान ने टेलीविजन चैनलों पर सनसनी फैलाकर भगदड़ मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी खबर देखने के बाद लोग घबराकर बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लगे। स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ और रेलवे द्वारा ट्रेनों की गलत जानकारी के बाद वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई और ये हादसा हो गया। आजम खान ने दावा किया है कि अगर जांच के बाद उनके विभाग की गलती पाई गई तो वो तुरंत अपने पद से त्याग दे देंगे। गौरतलब है कि यूपी सरकार में औहदे वाले मंत्री माने जाने वाले आजम खान ने रविवार को हुए महाकुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते मेला प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।
अपनी गलती से बचने का आजम खान का ये बंतुका इल्जाम किसी के गले नहीं उतर रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब यूपी सरकार में एक जिम्मेदार पद पर बैठे आजम खान ने विवादास्पद बयानबाजी की हो इससे पहले भी कई बार वो अपने बयानों के कारण चर्चा में आ चुके है। लेकिन क्या केवल बयानबाजी और दूसरे के ऊपर आरोप लगा देने भर से सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच जाएंगी। लेकिन कहते है ना कि अपनी गलतियों को मान लेना और उससे सबक लेना राजनीति में शामिल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications