कुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर ना की जाए राजनीति: अखिलेश

इतने बड़े हादसे के बाद भी अखिलेश यादव अपने अधिकारियों के तारिफों के पुल बांधते नजर आए। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ अधिकारियों ने अच्छा काम किया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा अस्पताल ने घायलों का सही इलाज हो रहा है। कुंभ में मचे भगदड़ के बाद सियासी राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ केवल उत्तर प्रदेश का पर्व नहीं है बल्कि ये देशभर की आस्था का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की नजर इस कुंभ पर बनी हुई है ऐसे में इ सपर राजनीति करना सही नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिका घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है और लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचना सरकार की जिम्मेदारी है। सीएम अखिलेश ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दोनों स्नानों को लेकर की जा रही तैयारियों पर वो खुद नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वो निडर होकर कुंभ आए। सुरक्षित कुंभ प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसे पूरा करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications