आजम खान ने ली कुंभ भगदड़ की जिम्मेदारी, पद से दिया इस्तीफा

Azam khan
इलाहाबाद। मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभनगरी में हुए हादसे के बाद कुंभ मेले के प्रभारी और सरकार में कई अन्य विभागों के मंत्री आजम खान ने हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुंभ में भगदड़ से हुए इस हादसे के पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया और अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ्खिलेश यादव को भेज दिया है। वही आज उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस हादसे पर आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री बलराम बलराम यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हादसे के बाद सरकार का पक्ष रखा। भगदड़ के कारण हुई इस घटना पर अफसोस जताते हुए बलराम यादव ने कहा कि घटना की वजह अनुमान से ज्यादा भीड़ थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मौनी अमावस्या पर इतनी भारी तादात में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। पंचायती राज मंत्री ने साफ किया कि सरकार की ओर से इंतजामों में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की ओर से हादसे की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है जो घटनाक३म की जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। यूपी सरकार के राजस्व परिषद के अधिकारी इस जांच दल में शामिल होंगे। सरकार ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना से बचने कि लिए सरकार ने एतिहात के तौर में सारी तैयारियां कर ली है।

महाकुंभ के बाकी दोनों शाही स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि लोग बेझिझक होकर कुंभ आए। सरकार ने भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का आदेश दे दिया है। हादसे में घायल लोगों को यूपी सरकार ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है। सरकार की ओर ले बोलते हुए बलराम यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हादसे में घायल लोगों को बेहतर इलाज पहुंचाना है। साथ ही कुंभ में फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार हादसे में मारे गए लोगों के शवों को उनके घर तक पहुंचाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+