महाकुंभ में महामातम के वक्‍त बैंड-बाजे में व्‍यस्‍त थे अखिलेश

इलाहाबाद। इलाहाबाद में जो दर्दनाक हादसा हुआ उसमें उत्‍तर प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता के आरोप भी लग रहे हैं। चौकाने वाली बात यह है कि जिस वक्‍त महाकुंभ में महामातम पसरा हुआ था उस वक्‍त सूबे के मालिक मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव दल-बल के साथ सैफई में मौजूद थे। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में रविवार की रात उनके भाई के बेटे की शादी थी। इस शादी में मुलायम सिंह की पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए थे। हालांकि जो प्रशासनिक अधिकारी इस शादी में नहीं गये थे वो अपने तबादले को लेकर लखनऊ में मौजूद थे।

संवेदनहीनता की सारी हदें तो उस वक्‍त पार हो गईं जब घटना के 5 घंटे के बाद भी मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया और बचाव दल 3 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। मीडिया ने जब इस बात को उछालना शुरु किया जो लगभग 4 घंटे बाद राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सामने आए और उन्होंने भी रटा रटाया जवाब दिया कि जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि रविवार को आस्था के महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में भगदड़ मच जाने के दौरान हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब 35 हो गयी है। जबकि भारी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह से घायलों की मदद का आश्वासन दिया गया है। तो वहीं इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इशोक जताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार यूपी को हर संभव मदद करेगी।

वहीं इस हादसे के बाद कुंभ मेले के प्रभारी मंत्री आजम खां ने कहा कि इलाहाबाद में इंसानों का समंदर उमड़ आया था। साथ ही उन्होंने ये सफाई भी दी कि उनकी ज़िम्मेदारी मेला परिसर तक थी और हादसा रेलवे स्टेशन पर हुआ है।

हेल्‍पलाइन नंबर
मुगलसराय हेल्प लाइन नंबर- 05412-73678, 05412-254145
दिल्ली हेल्प लाइन नंबर- 011-23342954, 011-23341074, 011-24357660
इलाहाबाद हेल्प लाइन नंबर- 0532-2408128
कानपूर हेल्प लाइन नंबर- 0512-2323018, 2323015 और 2323016

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+