दिल्ली गैंगरेप: उसे पीड़िता नहीं बल्कि 'देश की बेटी' कहें

गैंगरेप की शिकार हुई लड़की के पिता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए लोगों से कहा कि उनकी बेटी बहादुर थी। उसने बहादुर से हालात का सामना किया और पूरे देश को जगा कर खुद सो गई। इसलिए उसे गैंगरेप पीड़िता या पीड़िता कहकर नहीं बल्कि 'देश की बेटी' के नाम से बुलाया जाए। अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए लड़की के पिता ने बताया कि बेटी के मौत के बाद परिवार असहाय हो गया है क्योंकि वो अपने परिवार के आय का एकमात्र जरिया थी। लड़की की पिता ने अपनी चाहत बताते हुए कहा कि वो चाहते है
कि उनकी बेटी को एक आदर्श बेटी तरह जाना जाए। दिल्ली में म्यूजियम का नाम अपनी बेटी के नाम पर रखे जाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि शहर में किसी जगह का नाम उनकी बेटी के नाम पर रखा जाए। इसके लिए उन्होंने एमसीडी को आवेदन भी दिया था। एमसीडी ने उनकी अर्जी पर प्रतिक्रिया देते हुए साइंस म्यूजियम का नाम गैंगरेप पीड़िता के नाम पर रखने का फैसला किया है।
वही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा मामले के छठें आरोपी को नाबालिग करार दिए जाने के बाद परिवार ने दुख जताते हुए कहा कि बोर्ड के इस फैसले से उन्हें दुख हुआ है कि उनकी बेटी के साथ सबसे ज्यादा हैवानियत दिखाने वाला आरोपी चंद महिनों की सजा के बाद आजाद हो जएगा, लेकिन कानून में विश्वास दिखाते हुए कहा कि उन्हें भारतीय कानून पर पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी को इंसाफ जरुर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications