दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 8 घायल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है।
मृतक की पहचान राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) में कार्यरत 55 वर्षीय राम प्रवेश के रूप में हुई है। वह सोमवार रात आश्रम चौक से बदरपुर की ओर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दूसरी घटना दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में हुई, जहां कार पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक है।

एक अन्य दुर्घटना पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा क्षेत्र में हुई, जहां गलत दिशा से आ रही कार दूसरी कार से टकरा गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications