लिपिक के घर छापा, करोड़ों रुपये की सम्पत्ति का खुलासा

राज्य लोकायुक्त को बिजली विभाग के लिपिक अर्जुन दास लालवानी के बारे में शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने लालवानी के बैरागढ़ स्थित आवास पर दबिश दी। इस कार्रवाई में लालवानी के पास करोड़ों रुपये की सम्पत्ति होने का खुलासा हुआ। उसके आवास से मिले दस्तावेजों के आधार पर लोकायुक्त को पता चला है कि उसकी 12 दुकानें, कई मकान, एक व्यावसायिक परिसर भी है। यह संपत्ति करोड़ों रुपये की है।
इससे पहले भी कई बार लोकायुक्त और सीबीआई की छापेमारी में सरकारी कर्मचारियों के घर से करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा हो चुका है। इस छापेमारी के बाद एक बात तो तय मानी जा रही है कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications