हिमपात, भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हिमपात और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहा। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किमी लम्बे राजमार्ग की व्यवस्था देखने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया, "बानिहाल में सोमवार रात हुए हिमपात के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया है जबकि पंथाल, सेरी और केला मोढ़ में भूस्खलन की वजह से रास्ता बंद करना पड़ा है।"
अधिकारी ने बताया, "सोमवार को पंथाल क्षेत्र में रास्ता साफ करने के अभियान में हमारा एक कर्मचारी जख्मी हो गया। हालांकि रास्ता साफ करने का काम जारी है। यदि मौसम साफ रहता है तो जम्मू से श्रीनगर जाने वाले रास्ते में फंसे वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।" उल्लेखनीय है कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर घाटी को देश के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है।
अस्थायी रूप से सड़क मार्ग के बंद होने की वजह से क्षेत्र के व्यापारी जमाखोरी और मुनाफाखोरी के चलते कश्मीर घाटी में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ा देते हैं।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश की राजधानी और आसपास के जिलों में सोमवार देर रात से ही जमकर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो-दिनों तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।प्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही प्रदेश की राजधानी और पश्चिमी उप्र में बारिश हो रही है।
उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही प्रदेश की राजधानी और पश्चिमी उप्र में बारिश हो रही है।
अधिकारियों के मुताबिक पूर्वाचल में हालांकि अभी बारिश नही हुई है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि अगले दो दिनों में वहां भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। राजधानी के अलावा इलाहाबाद में पांच डिग्री व कानपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications