सुरक्षा कारणों से दलाई लामा की कुंभ यात्रा रद्द
इलाहाबाद। कल रविवार से प्रारम्भ होने वाले तीन दिवसीय कुंभ दौरे में दलाई लामा नहीं आ सके हैं। सुरक्षा कारणों से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। इस पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल ने कहा है कि दलाई लामा सुरक्षा कारणों से यहां नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद की देखरेख में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न मत और संप्रदायों के लोग आ रहे हैं, इसी में दलाई लामा को भी बुलाया गया था लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
दलाई लामा से मिलने के लिए कई प्रदेशों के हिंदू और सैकड़ों लोग आये हुए थे। इस पर मेला प्रशासन का कहना है कि हम प्रमुख स्नान पर्वों को छोड़कर किसी अन्य दिन, हम किसी का भी स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन इन दिनों किसी बड़ी हस्ती को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते हैं।

गौर हो कि कुंभ प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये हैं लेकिन देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने से, प्रमुख स्नान के पर्व पर विशेष लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इससे प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बढ़ जाता है।
इस पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री प्रो. वेकटेश आबदेव का कहना है कि दो फरवरी तक सबकुछ ठीक था लेकिन प्रशासन के अचानक इंकार कर देने से सैकड़ों हिंदू और अन्य लोगों को इससे गहरी निराशा हुई है। कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का मेला प्रशासन स्वागत करता है। मगर इस समय किसी वीवीआईपी को सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए मुश्िकल है।












Click it and Unblock the Notifications