महात्मा गांधी को बनाया शराब बंदी का ब्रैंड ऐंबैसडर!

वहीं बवाल उठने के बाद छत्तीसगढ बीवरेजेज कॉर्पोरेशन यानी सीबीसी अब इस मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है। दरअसल सीबीसी शराब बेचने वाली एक एजेंसी है। जो राज्य में शराब बंदी के खिलाफ अभियान चलाती रहती है। इस पूरे बवाल के बाद सीबीसी के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल ने दलील देते हुए कहा कि कॉर्पोरेशन हर साल महापुरुषों के चित्रों को लेकर कैलेंडर छपता है। इस साल महात्मा गांधी के चित्र वाले कैलेंडर का विमोचन किया गया लेकिन गांधी जी को ब्रैंड ऐंबैसडर बनाने की बात नहीं कही गई। उन्होंने अपना ठिकरा जनसम्पर्क विभाग पर फोड़ते हुए कहा कि हो सकता है कि जनसंपर्क विभाग से गलती हो गई होगी। इस पूरे बवाल के बाद बीजेपी ने उल्टे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बिना वजह के बापू के नाम पर राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications