दिल्ली गैंगरेप: पीड़ित परिवार से मिले सोनिया और राहुल

sonia gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। पीड़िता के घर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्षा ने उसकी मां को गले लगाया और भरोसा दिलाया कि सरकार गैंगरेप के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी। ये मुलाकात बलात्कार से खिलाफ कठोर दंड के प्रावधान वाले अध्यादेश को जारी करने के एक दिन बाद हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने पीड़ित परिवार को इस अध्यादेश से जुड़ी जानकारी दी होगी। पी़ड़ित परिवार के साथ सोनिया और राहुल ने तकरीबन एक घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया।

इस मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने कांग्रेस नेताओं से गुजारिश की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को जल्‍द से जल्‍द रोकने के प्रयास किये जायें। पिछले साल दिसंबर में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उस पर नृशंसता से हमला किया गया। कुछ दिनों बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। लड़की के अभिभावकों ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए प्रस्तावित कानून ऐसे होने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। लड़की के दोनों भाई भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

पीड़ित लड़की के पिता ने कांग्रेस नेताओं से अपनी जीवन संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी बेटी परिवार की आय का एकमात्र सहारा थी। वहीं उन्होंने सोनिया गांधी से खेद जताते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को मामले के सबसे जघन्य अपराधी के नाबालिग करार दिए जाने का दुख है। वो चाहते है कि अपराध की गंभीरता और उसमें उसकी संलृप्तता को देखते हुए कोर्ट इसे अपवाद की तरह ले और उसे सजा सुनाई जाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़िता के दोनों भाइयों से बात की जिनमें से एक बारहवीं और दूसरा दसवीं पास है। इस बातचीत के दौरान राहुल ने उन्हें अपना फोन नंबर भी दिया और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले पीड़िता केस परिवार ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था, जिसके बाद सोनिया और राहुल गांधी खुद उनके घर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+