भारत को देखकर ही पाकिस्‍तान ने परमाणु शक्ति बनने की प्रेरणा ली: पाक वैज्ञानिक

लंदन। पाकिस्‍तान में कट्टर पंथी ताकतों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। अब इससे सेना भी नहीं बच पा रही है। जिससे परमाणु हथियारों के कट्टर पंथी इस्‍लामी लोगों के हाथ में जाने का खतरा बढ़ गया है। जिससे कि पूरी दुनिया को एक बड़ा खतरा है। पाकिस्‍तान के पास इस समय लगभग 120 से 130 परमाणु हथियार हैं। अगर इनका उपयोग किया गया तो इनकी 'रेडियोधर्मिता' से पूरी दुनिया को खतरा होगा। उपरोक्‍त बातें पाकिस्‍तान के परमाणु वैज्ञ‍ानिक और रक्षा विश्‍लेषक 'परवेज हुडभोय' ने लंदन में अपनी किताब 'कन्फ्रंटिंग द बुक (पाकिस्तानी एंड इंडियन साइंटिस्ट स्पीक आउट)' के विमोचन के मौके पर कही।

लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एलयूएमएस) में भौतिकी के विजिटिंग प्रोफेसर हुडभोय ने कहा है कि भारत में परमाणु शस्‍त्र बनाने की शुरूआत 1974 में हुई। जिससे प्रे‍रणा लेकर पाकिस्‍तान ने भी परमाणु परीक्षण किया और 1998 के बाद तो इसकी होड़ ही प्रारम्‍भ हो गयी है। पाकिस्‍तान को लगता था कि भारत ही उसका सबसे बड़ा शत्रु है अत: वह किसी भी मोर्चे पर खुद को कमजोर नहीं देखना चाहता था।

उन्‍होने पाक सेना के जनरल अशफाक परवेज कियानी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमे कयानी ने कहा था कि पाकिस्‍तान के सबसे बड़े दुश्‍मन उसके अंदर ही मौजूद हैं, जो कि पूरे मुल्‍क के लिए एक चुनौती हैं। उन्‍होने कहा कि पाक सरकार के पास उनसे निपटने के लिए कोई योजना भी नहीं है।

परमाणु युद्ध होने की सम्‍भावना के बारे में उन्‍होने कहा कि अब तक भारत और पाकिस्‍तान पांच बार परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंच चुके है। यह पहली बार 1987 में, दूसरी बार 1990 में, 1999 में कारगिल युद्ध में, वर्ष 2001 में भारत की संसद भवन में हुए हमले के समय और फिर 2008 में मुंबई हमले के बाद दोनों ही देश परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+