कोहरे ने थामी राजधानी दिल्ली की रफ्तार, कई उड़ानें रद्द

आज सुबह तक मिली जानकारी के मुताबिक आईजीआई एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रोक दी गई है। तकरीबन 48 हवाई उड़ानें रोक दी गई है जबकि अन्तराष्टीय उड़ानों को दिल्ली के बजाय किसी और जगह पर उतारा जा रहा है। इतना ही नहीं सड़कों पर विजिबिलटी कम होने के कारण कई दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता कम होने की वजह से एक साथ 10 गाड़ियों में टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
मौसम में आए इस बदलाव से लोग परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लोगों को मौसम के इस बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अगले 6 तारिख तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने के भी आसार है। मौसम में और गिरावट आ सकती है। दरअसल पश्चिम विक्षोभ की नमी हवाओं के कारण कारण दिल्ली और आसपास के इलाके में घना कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मेडिटेरैनियन, कैस्पियन और ब्लैक सी से मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेस जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की और बढ़ रहा है जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications