गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आशीष नंदी
नई दिल्ली। जयपुर साहित्य सम्मेलन में दलितों के बारे में विवादास्पद बयान देने वाले समाज सेवी आशीष नंदी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। आशीष नंदी ने साहित्य सम्मेलन में बयान दिया था कि भ्रष्टाचार करने वाले ज्यादातर लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग से हैं। जिससे कि उनके विरोध में दलितों के लिए काम करने वाले संगठनों ने एफआईआर दर्ज करायी थी।
हालांकि नंदी ने बाद में माफी मांगते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था, मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया है। उनकी गिरफ्तारी की संभावना है, जिससे कि बचने के लिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।













Click it and Unblock the Notifications