टाटा मोटर्स ने पेश की इंडिका विज्टा डी90
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपने विशाल कार रेंज में एक और शानदार इजाफा किया है। इस बार टाटा मोटर्स ने देश की सड़क पर अपनी बेहतरीन हैचबैक कार इंडिका विज्टा के नये अवतार डी90 को पेश किया है। कंपनी ने इस कार को केवल डीजल संस्करण में ही उतारा है। भारतीय बाजार में इस बेहतरीन कार की कीमत 5.99 लाख से 6.83 लाख रुपए तक तय की है।
कंपनी ने इस कार को युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। भारतीय बाजार में हाल ही के दिनों में पेट्रोल की कीमत में आये उछाल के कारण ग्राहकों को ध्यान तेजी से डीजल कारों की तरफ गया है। क्योंकि डीजल कारें कम कीमत की इंधन के साथ ही बेहतर माइलेज भी प्रदान करती है। कंपनी ने अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार विस्टा के इस नये अवतार डी-90 में भी बेहतर माइलेज देने का वादा किया है।

कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स की यह नई कार 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्पोर्टी कार के रंगों का भी विशेष ध्यान रखा है जी हां, यह कार कुल पांच रंगों में उपलब्ध होगी। नई इंडिका विज्टा डी-90 प्रीमियम हैचबैक और एंट्री लेवल सिडान क्लास के ग्राहकों के लिए बेहतरीन कार है। कंपनी ने इस कार में 1248 सीसी का इंजन का प्रयोग किया है।
जो कि कार को बेहतर शक्ति के साथ कम इंधन खपत की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। कंपनी ने इस कार को 90 पीएस क्वड्राजेट डीजल इंजन के साथ यह कार वैरिएबल ज्योमेट्री टर्बोचार्ज टेक्नोलॉजी (वीजीटी) से भी लैस किया है। यह कार महज 15.5 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस कार में कंपनी ने बेहतरीन स्पोर्टी एक्स्टीरियर और इंटीरियर को भी शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications