अब 'फेसवॉश' से साफ होगा फेसबुक की गंदगी

facebook
नयी दिल्ली। अगर आप अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर अश्लील कमेंट और पेंज से परेशान है और चाहते है कि आप उसे अपने फेसबुक से हटा दे तो अब ये काम आपके लिए और भी आसान हो गया है। फेसबुक ने एक ऐसा एप्लीकेशन लांच किया है जिसके जरिए आप ये काम चुटकियों में कर सकते है। अमेरिका के केंट स्टेट युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने फेसवॉश नामक एक एप्लीकेशन तैयार किया है, जिसके द्वारा आप अपने फेसबुक अकाउंट से अनचाहे कमेंट और अश्लील पेंज डिलीट कर सकते है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एप्लीकेशन फेसबुक यूजर्स के उस साम्रगी को खोजने में मदद करेगा जिसे वो डिलीट करना चाहता है। इस एप्लीकेशन में स्टेटस अपडेट, फोटो कैप्शन, यूजर्स को मिलने वाले कमेंट और लिंक शामिल है। इस एप्लीकेशन को विकसित करने वाले प्रमुख शोधकर्ता डेनियल गर ने इसके फायदे बताते हुए कहा कि इस एप्लीकेशन के बाद लोग अपने अकाउंट से अनचाहे कमेंट और फोटो हटा सकेंगे।
फेसवॉश को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले फेसवा.एचएस बेवसाइट पर जाकर वहां से गेट स्टार्टेड पर क्लिक करके अपने फेसबुक एकाउंट पर लाना होगा। इसके बाद एकाउंट लॉग इन करके एप्लीकेशन को यूजर के कटेंट के इस्तेमाल की इजाजत देनी होगी। यूजर जिस शब्द को खोजना चाहता है उसे फेसवॉश को उस शब्द को ढ़ूढने के लिए कहना होगा। कुछ ही समय में एप्लीकेशन यूजर के प्रोफाइल के कटेंटों की जांच शुरु कर उसे उन आपत्तिजनक शब्द या फोटों तक पहुंचा देगा जिसे वो हटाना चाहता है। इसके बाद यूजर डिलीट का ऑपशन चुनकर उसे अपने प्रोफाइल से हटा सकता है। इस एप्लीकेशन को लांच हुए अभी कुछ ही समय बीता है लेकिन अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+