महाकुंभ के दो पंडालों में भयंकर आग, 12 बुरी तरह झुलसे
इलाहाबाद। महाकुंभ के एक पंडाल में आग लग गई है। इस हादसे में 14 लोग झुलस गये है जिनमें से चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकुंभ के साकेत धाम के एक पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के पांच पंडालों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर भगदड़ मच और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पाकर दमकल की गाडि़यां फौरन मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दमकल कर्मियों ने पंडाल के अंदर से 14 लोगों को बाहर निकाला जो बुरी तरह से झुलस गये थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 लोगों की हालत नाजुक बतार्इ जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हो सकता है टेंट के अंदर किसी ने स्टोब जलाया हो या फिर सिगरेट से आग लग गई हो। वहीं ऐसी आशंका को भी दरकिनार नहीं किया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी हो।













Click it and Unblock the Notifications