राजनाथ सिंह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जश्न

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजनाथ सिंह जी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में जमकर अतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। सभी उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद तथा घोटालों से बुरी तरह से जूझ रहा है ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व में बेदाग छवि के नेता राजनाथ सिंह को भाजपा का दोबारा अध्यक्ष बनाया है।

देश की इन सभी समस्याओं को चुनौती के रूप में भाजपा कार्यकर्ता देख रहे हैं। राजनाथ सिंह जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार हुआ। राजनाथ जी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव तथा कई राज्यों के प्रभारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी राजनाथ सिंह ने कुशलता पूर्वक उसका निर्वाहन किया।

Rajnath Singh

लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यध के रूप में हृदय सम्राट बने, प्रदेश में शिक्षा मंत्री के रूप में नकल पर प्रतिबंध लगाकर ख्याति अर्जित की। मुख्यमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी पार्टी को आगे बढ़ाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे के 'हिन्दु आतंकवादी है' बयान के विरूद्ध कल दिनांक 24 जनवरी को विशाल प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+