काले हिरणों पर कुत्तों का हमला, 31 हिरणों की मौत

चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरणों पर हुए इस तरह के हमलें के बाद चिड़ियाघर प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चिड़ियाघर के निदेशक समेत 6 अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया है, साथ ही इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए है। सीएम अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को शहर के आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दे दिए हैं। इस तरह की घटनाएं दुबारा ना हो इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
शनिवार की आधी रात को शहर के कुछ आवारा कुत्तों ने जैविक उद्यान की टूटी हुई दिवार को फांद कर चिड़ियाघर के काले हिरणों के बेड़े में मौत का तांडव मचा दिया। इस घटना के बाद चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि जब हिरणों पर कुत्तों ने हमला किया तो इतनी चीख-पुकार मचने के बाद भी चिड़ियाघर का कोई कर्मचारी वहां क्यों नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद एक बात तो साफ है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आपको कितना भी चुस्त-दुरुस्त दिखाए लेकिन उसके प्रशासन के अधिकारी अभी भी लापरवाही के रवैये से बाहर नहीं निकल पाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications