कांग्रेस के चिंतन शिवर पर गिरा बीजेपी बम

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवालों से भरा बम गिरा कर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। यह बम भाजपा के प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने दिल्‍ली से दागा जो सीधे जाकर जयपुर में गिरा। उन्‍होंने मनमोहन सिंह नहीं बल्कि सोनिया गांधी के खिलाफ सवालों की झड़ी लगा दी। यह कहकर कि मनमोहन तो कभी जवाब देते नहीं।

पहला सवाल- भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने पहला सवाल पूछा कि सोनिया गांधी को युवाओं की फिक्र 9 साल बाद क्‍यों हुई। युवा भारत की चिंता सोनिया जी ने पहली बार पूरे नौ साल के बाद जताई है। इसका क्‍या मकसद हो सकता है। आपकी सरकार अब तक क्‍या कर रही थी। आज जब सोनिया गांधी ने युवाओं से जुड़े कुछ सवाल पूछने हैं। उन्‍होंने युवओं के लिये क्‍या किया और अगले एक साल में आप क्‍या कर लेंगी।

Congress Chintan Shivir

दूसरा सवाल- उद्योग से जुड़ा। देश का औद्योगिक विकास पूरी तरह क्‍यों थम गया है? ऐसा क्‍यों? आपकी नीतियां पिछले 9 साल से औद्योगिक व्‍यवस्‍था को कमजोर करती जा रही हैं। जब गुजरात लगातार औद्योगिक विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ सकता है तो बाकी का देश क्‍यों नहीं?

तीसरा सवाल- अपराध? आप कहती हैं कि आप महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बहुत चिंतित हैं? यह चिंता 9 साल से कहां थी। अब तक हर साल हजारों लड़कियां बलात्‍कारियों की शिकार होती रहीं, तब आपको चिंता क्‍यों नहीं हुईं। क्‍या अगले एक साल में अपराध को रोक पायेंगी?

चौथा सवाल- गुड गवर्नेन्‍स कहां है आपकी। देश में कांग्रेस शासन के दौरान 5.3 प्रतिशत की विकास दर पर अटका हुआ है, तो गुजरात, बिहार, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ कैसे आगे बढ़ रहे हैं। आपको यह पिछले 9 साल में कितने नौजवानों को नौकरी मिली? युवाओं की पहली अपेक्षा उनकी नौकरी होती है।

पांचवां सवाल- कौन सा इंस्पिरेशन आप युवाओं को देना चाहती हैं? 2जी, राष्‍ट्रमंडल खेल घोटाला, डीएलएफ घोटाला, आदि। मैं पूछना चाहता हूं कि आप भ्रष्‍ट सरकार में युवाओं को कौन सी प्रेरणा देना चाहती हैं?

छठा सवाल- पीएम की दावेदारी? कांग्रेस पार्टी किसे पीएम के रूप में प्रोजेक्‍ट करेगी, यह उनका निजी मुद्दा है। लेकिन जिस तरह से चिंतन शिविर को यंग इंडिया के सामने प्रोजेक्‍ट किया जा रहा है और पार्टी के युवा चेहरा राहुल गांधी को प्रोजेक्‍ट किया जा रहा है। और अगर पीएम पद के लिये राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाया गया तो बहुत शर्म की बात होगी।

सातवां सवाल- मिडिल क्‍लास की याद अब क्‍यों आ रही है? सोनिया गांधी से पूछना चाहूंगा कि आपको 9 साल बाद मिडिल क्‍लास की याद आयी है। तब कहां थीं, जब महंगाई के बोझ तले मिडिल क्‍लास दर्द से करहाता है। एक तरफ आप हर महीने डीजल के दाम बढ़ाने की रजामंदी देते हैं और दूसरी तरफ मिडिल क्‍लास को महंगाई कम करने के आश्‍वासन। यह छल क्‍यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+