पाक सरकार और कादरी में समझौता, आंदोलन खत्‍म

इस्‍लामाबाद। अपने हजारों समर्थकों के साथ इस्‍लामाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे ताहिर उल कादरी और पाकिस्‍तान सरकार में समझौता हो गया है। जिसके बाद कादरी आंदोलन खत्‍म करेंगे। कादरी के बुलेट प्रूफ केबिन में ही सरकार के 11 प्रतिनिधयों से उनकी पांच घंटे लंबी बातचीत हुई। जिसमें तय हुआ कि सरकार के बचे हुए कार्यकाल के लिए एक नया प्रधानमंत्री चुना जायेगा जिससे सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर सके।

बातचीत के बात 'लांगमार्च घोषणा पत्र' को अंतिम रूप दे दिया गया। दोनों ही पक्षों के बीच पांच मुद्दों पर सहमति बनी है। पांच बिंदुओं वाला यह दस्‍तावेज इस्‍लामाबाद स्थित जिन्‍ना एवेन्‍यू प्रदर्शन स्‍थल पर पढ़ा जाएगा।

Tahir ul Kadri

जैसे ही कादरी ने पाक सरकार से समझौता होने की घोषणा की वैसे ही कादरी के समर्थकों ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। कादरी ने आंदोलन के प्रारंभ में मांग की थी कि राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी इस्‍तीफा दें और सभी विधानसभाओं को भंग किया जाये।

कादरी ने सोमवार को लाहौर से इस्‍लामाबाद तक का मार्च निकाला था और मंगलवार से इस्‍लामाबाद में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कादरी से बात करने आये सरकार के प्रतिनिधयों में कानून मंत्री फारुक नाइक, वाणिज्य मंत्री अमीन फहीम, धार्मिक मामलों के मंत्री खुर्शीद शाह, पीएमएल क्यू प्रमुख चौधरी शुजात हुसैन, सूचना मंत्री कमर जमान कैरा और मुत्‍ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) के नेता फारूखा सत्‍तार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+