सोनिया-मनमोहन और राहुल की तस्वीरों पर कालिख

शहर में जगह-जगह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं के पोस्टर लगाए गए है। लेकिन चिंतन शिविर से ठीक पहले कुछ शरारती तत्वों ने सोनिया गांधी,मनमोहन सिंह औओर राहुल गांधी के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। मामले सूच ना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कालिख पुती पोस्टरों को हटा दिया है। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस मामले तफ्तीश में जुट गई है।
गौरतलब है कि 18 जनवरी से यहां कांग्रेस का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होने वाला है। इस शिविर में पार्टी महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने वाली है । दिल्ली गैंगरेप के बाद कांग्रेस सरकार महिलाओं के प्रतिकाफी संवेदनशील हो गई है। इस शिविर में महिला सशक्तिकरण सबसे टॉप एजेंडे में है। महिलाओं के मुद्दे पार्टी अपने आपको गंभीर दिखाने के लिए केन्द्र सरकार कमर कस चुकी है। इस चितंन शिविर में पार्टी महिलाओं को लेकर एक रिजॉल्यूशन पेश कर सकती है।
शिविर की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकत्ता दिन-रात एक कर शहर को सजाने में जुटे है। गुलाबी शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पार्टी ने शिविर में एके एंटनी को सब ग्रुप का जिम्मा सौंपा है। इस शिविर का मेन फोकस 2014 का लोकसभा चुनाव है। इसके साथ ही पार्टी इस चिंतन शिविर के दौरान राज्यों में गठबंधन और मध्य वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीतियों पर विचार करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications