भ्रष्ट पाक सरकार को जनता ने दिया अल्टीमेटम

कादरी ने कहा कि हम यहां से तभी हटेंगे जब मुल्क की हुकूमत बदल जायेगी। उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोग खुद फैसला करें नहीं तो लोग खुद अपना फैसला करेंगे। पाकिस्तान में अगले चार महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं, जिस पर उनका कहना है कि जुडिशरी भ्रष्ट लोगों को शपथ ग्रहण करने से रोंके और तब तक के लिए चुनाव टाल दिये जाय जब तक की भ्रष्टाचार की बीमारी पूरी तरह खत्म न हो जाय।
तहरीक मिनहाज-उल-कुरान नामक संगठन के नेता कादरी ने अपने एक लाख समर्थकों के साथ रैली निकाली और लोगों से साथ देने के लिए कहा। उन्होने अपने आंदोलन का उद्देश्य भ्रष्ट सरकार से राहत और चुनाव सुधार बताया, जिससे कि हुकूमत में ईमानदार लोग आ सकें। पाकिस्तानी आवाम का आह्रवान करते हुए उन्होने कहा कि आज अगर आपने हमारा साथ न दिया तो आने वाली पीढ़ी को बेहद अफसोस होगा।
कादरी पिछले महीने ही कनाडा में सात साल का वक्त बिताकर पाकिस्तान लौटे हैं। देश के कई लोगों ने उनकी वापसी का समर्थन किया है। वहीं चुनाव चार महीने दूर होने से कई लोग इसे सियासी एजेंडे के रूप में भी देख रहे हैं। पाकिस्तान के कई कट्टरपंथियों से उन्हें समर्थन मिल रहा है अत: लोग यह भी जानना चाहते है कि आखिर उनके आंदोलन को वित्तीय सहायता कहां से मिल रही है।
ताहिरूल कादरी एक प्रभावशाली धार्मिक नेता हैं, जिन्होने अपनी रैली में लगभग दस लाख लोगों के शामिल होने की बात की है। उन्होने कहा अब भ्रष्ट लोगो का वक्त खत्म हो चुका है, जनता अपना हक लेने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications