फ्लैग मीटिंग से पहले पाक ने फिर की गोलाबारी

गोलाबारी की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी उन्हेंने कहा कि शनिवार रात को गोलाबारी नही हुई थी लेकिन ऱविवार शाम को फिर से गोलाबारी हई है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से पांच भारतीय चौकी, क्रांति, कृपाण, गोरधा, छज्जामन और डोगरा और पाकिस्तान के दाकू, छोहा, रोजा और बटाल पोस्ट पर गोलीबारी हुई है। फिलहाल भारतीय सेना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि रविवार को खबर आयी थी कि पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग के लिए तैयार हो गया है। वो आज दोपहर एक बजे के करीब ब्रिगेडियर लेवल की फ्लैग मीटिंग में शामिल होगा ।सूत्रों के मुताबिक यह मीटिंग पुंछ के चकन दा बाग में होगी। भारत ने तीन दिन पहले ही इस मीटिंग का प्रस्ताव दिया था मगर उस वक्त पाकिस्तान इसके लिये तैयार नहीं था।
आपको बता दें कि पाक सेना की बेशर्मी भरे बयान पर रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पहले ही बयान दिया है कि पाक से यह बात अब निर्णायक मोड़ पर है। अब फैसला होकर रहेगा। भारत हर तरह से तैयार है।
मालूम हो कि मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। इस हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गये थे। पाक सैनिकों की ओर से भारतीय जवानों के शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया, पाकिस्तान सैनिकों ने भारतीय जवान एक शव के सिर को धड़ से अलग कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications