मां के इलाज के लिये निलाम कर रही है वर्जिनिटी
ब्राजील। मां-बाप के लिये औलाद क्या नहीं करते। उनकी सलामती के धन दौलत तक बेच देने की खबर आपने सुनी भी होगी और पढ़ी भी। मगर आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि एक 18 साल की लड़की ने मां को बचाने के लिये अपनी वर्जिनिटी निलाम कर रही है। जी हां वैसे तो विदेशों में कौमार्य बेचने का ट्रेंड सा चल पड़ा है बस सबका मकसद अलग-अलग होता है। ब्राजिल की रहने वाली 18 साल की छात्रा रेबेका बरनार्डो अपनी बर्जिनिटी ऑनलाइन निलाम कर रही है।

रेबेका की वर्जिनिटी निलामी की बोली 35 हजार डॉलर तक पहुंच चुकी है और रेबेका को इसके और बढ़ने की उम्मीद है। बकौल रेबेका हाल ही में उसकी मां को दिल का दौरा पड़ा था। उसके पास पैसे नहीं हैं और इसलिए उसने अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने का फैसला किया है। वो नीलामी से मिले इन पैसों से अपनी मां के इलाज के मेडिकल बिल चुकाना चाहती है।
इससे पहले भी ब्राजील की ही केटरीना मिग्लोरिनी (23) ने 7,80000 डॉलर में अपनी वर्जिनिटी नीलाम की थी। रेबेका का कहना है कि उसने इलाज के पैसे चुकाने के लिए वेटर की नौकरी भी की। उसकी बड़ी बहन तीन साल पहले गुजर चुकी है और रेबेका नहीं जानती कि उसका पिता कौन है। इसलिए मदद न मिलने पर उसने यह रास्ता अपनाया।


Click it and Unblock the Notifications
