कांग्रेस की रस्सी जल गई पर अकड़ नहीं गयी: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि देश की सत्ता गांधी परिवार के हाथ की जागिर नहीं है जिस पर वो ही बैठ सकती है। और जिस तरह से बेबुनियाद तर्क कांग्रेसी दे रहे हैं उससे तो साबित होता है कि वो कितनी बेतुकी बातें करते हैं। उनके लिए तो बस मैं यही कह सकता हूं कि रस्सी जल गयी लेकिन बल नहीं गया।
मालूम हो कि गुजरात में हारने के बाद भी कांग्रेसी तर्क दे रहे हैं कि जितनी सीटों का दावा मोदी कर रहे थे वो कहां पर हैं? कांग्रेस इस बात पर खुश है कि नरेंद्र मोदी को 2007 में मिली 117 सीटों से इस बार दो सीटें कम है। कांग्रेस नेता हर टीवी चैनल पर तर्क दे रहे हैं कि भईया कहां है दो तिहाई बहुमत जिनका दावा मोदी समेत हर एग्जिट पोल कर रहा था।
वैसे कांग्रेस को इस बात से भी राहत मिली है कि गुजरात में जहां-जहां राहुल गांधीने चुनावी जनसभायें की है वहां-वहां उनकी पार्टी को जनाधार मिला है, इस बात पर भी बाबा रामदेव ने कहा कि जब राहुल बाबा ही कांग्रेस की नैया पार लगा रहे थे तो क्यों नहीं उन्होंने पूरे गुजरात में दौरा किया, चुनावी जनसभायें क्यों नहीं की? अरे राहुल गांधी और मोदी की तुलना किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती है, राहुल गांधी एक अपरिपक्क इंसान हैं।













Click it and Unblock the Notifications