मोदी का ट्वीट: अब तो आगे बढ़ना है

अहमदाबाद। गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र से 70,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और भाजपा ने गुजरात में 120 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल कर लिया है। अपनी सफलता पर खुश होकर मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'पीछे देखने की जरूरत नहीं है हमें आगे बढ़ना है। हमें अनंत उर्जा, साहस और धैर्य की जरूरत है।''

खैर मोदी ने आज एक बार फिर से साबित कर दिया कि अकेलेदम पर वो जनाधार एकच्र कर सकते हैं। आज वो तीसरी बार गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसके पीछ निश्चित तौर पर उनकी मेहनत है और गुजरात का विकास है जिसके कारण उन्हें तीसरी बार राज सिंहासन मिलने जा रहा है। एक बार फिर से गुजरात में सीएम नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि जीत हासिल करनी है तो काम करो और उन्हीं के विकास कार्यों का नतीजा है कि आज महात्मा गांधी की नगरी में कमल तीसरी बार खिल रहा है। कांग्रेस को यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी कि केवल बातों से राजा नहीं बना जाता है जीतने के लिए लोगों के भरोसे पर खरा उतरना होगा और इसके लिए वादे नही काम करने होंगे।

गुजरात में भाजपा की जीत को देखते हुए बलबीर पुंज ने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है पूरी फिल्म 2014 में दिखेगी। 2012 में मुख्यमंत्री और 2014 में प्रधानमंत्री भाजपा का ही होगा। अब दिल्ली दूर नहीं। इस समये भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है तो कांग्रेस के खेमें में सन्नाटा पसरा है। Must Read

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+