'मेरे लाल मोदी को पीएम बनाओ देश वालों'

नई दिल्ली। एक बार फिर से गुजरात में सीएम नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि जीत हासिल करनी है तो काम करो और उन्हीं के विकास कार्यों का नतीजा है कि आज महात्मा गांधी की नगरी में कमल तीसरी बार खिल रहा है। कांग्रेस को यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी कि केवल बातों से राजा नहीं बना जाता है जीतने के लिए लोगों का भरोसे पर खरा उतरना होगा और इसके लिए वादे नही काम करने होंगे।

आज नरेन्द्र मोदी ने की जीत पर सबसे ज्यादा उनकी मां इतरा रही हैं। आंखों में खुशी के आंसू भरे नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने कहा कि आज मेरे लाल ने मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। मेरे लाल ने बहुत मेहनत की है जिसके कारण आज जीत का परचम लहराया है। मोदी और भाजपा की जीत से गदगद मां ने कहा कि मेरे लाल को पीएम बनना चाहिए क्योंकि उसे लोगों के दुख-सुख का ख्याल है। वो हमेशा मेरे पास अपनी हर लड़ाई से पहले आशीर्वाद लेने आते हैं तो जो बेटा अपनी मां की इतनी इज्जत करता है वो भला देश की सेवा कैसे नहीं कर सकता है।

मां के अलावा मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा कि हमें अपने बड़े भाई पर गर्व है, उन्होंने सच में काफी मेहनत की है जिसके कारण आज तीसरी बार वो जीत कर आये हैं। हम बस मोदी का इंतजार कर रहे हैं, आते ही जश्न मनायेंगे।

Modi and his mother

गौरतलब है कि मोदी ने आज मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र से 70,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। और भाजपा ने गुजरात में 120 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल कर लिया है।Must Wtach...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+