हिमाचल चुनाव: कांग्रेस की जीत लगभग तय, भाजपा पीछे

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों के शुरुआती रूझान आ रहे हैं। गुजरात में जहां एक तरफ कमल का फूल पूरी तरह से खिलता हुआ दिख रहा है तो हिमाचल में पंजा पूरी तरह से अपनी छाप छोड़ चुका है। हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रूझान में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिसे वोटों की गिनती जारी है।

शुरुआती रूझानों में जहां भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही थी अब वहीं कांग्रेस 37 सीटों से आगे निकल चुकी है। कांग्रेस लगातार बढ़त बनाई हुई है। वहीं वीरभद्र सिंह का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है।

गौरतलब है कि सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तो कुछ देर तक मामला एकतरफा लग रहा था लेकिन बाद में कांग्रेस ने बीजेपी की न सिर्फ बराबरी की बल्कि अब वो उसे पीछे छोड़ते हुए उससे काफी आगे निकलती भी दिख रही है। कांग्रेस के लिए राहत की बात ये भी है कि जो अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, उसमें उसके कुछ बागी भी हैं जिन्हें वो जरूरत पड़ने पर अपने साथ ले सकती है और उत्तराखंड की तरह सत्ता में कायम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+