पाकिस्तान में बम धमाका 17 लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खैबर कबायली क्षेत्र की एक बेहद भीड़भाड़ वाले बाजार में आज एक कार में जोरदार धमाका हुआ। सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक से लदी कार जमरूद इलाके के फौजी बाजार में खड़ी की गई थी। बम धमाका होते ही आस-पास का इलाका हिल गया और पूरा आसामान धूंये भर गया। सूचना मिलते ही फौरन बचाव दल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। घायल लोगों को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां 17 लोगों की मौत हो गई।
अभी किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जाता है कि खैबर में पाकिस्तानी तालिबान व लश्कर-ए-इस्लाम सहित कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। मालूम हो कि अभी दो पूर्व ही पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ था। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले में नौ लोग मारे गए जबकि 40 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications